Loading...

17 सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त की जा रही क्षय रोगियों के सैंपल की जांच: डॉ. प्रवीण

PRIYANKA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला के 17 सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में क्षय रोगियों के सैंपल की जांच मुफ्त की जा रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रवीण ने दी। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह या इससे अधिक दिन की खांसी हो, हल्का बुखार, भूख कम होना, रात को पसीना आना और वजन का कम होना तथा बलगम में खून आना जैसे लक्षण होने पर तुरन्त नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपनी जांच अवश्य करवाएं।

डॉ. प्रवीण ने बताया कि रिजनल आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर और आयुर्वेदिक अस्पताल कंदरौर में नये बलगम के जांच केेंद्र बनाए गए हैं और कोई भी आदमी अपने बलगम की जांच करा सकता है। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों में अत्याधुनिक तकनीक वाले माइक्रोस्कोप स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिला व प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 तक जिला को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए राज्य सरकार ने टीबी को खत्म करने के लिए नैदानिक नेटवर्क का विस्तार, फ्रंटलाइन प्रतिक्रिया, उपचार का पालन, सामुदायिक भागीदारी तथा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के विशेष टीबी उन्मुलन जागरूकता अभियान व र्कायक्रम चलाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 से दिसम्बर 2022 तक जिला में 766 टीबी के मरीजों को साधारण टीबी की दवाई के लिए पंजीकृत किया और 440 रोगी उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वही , 13 मरीजों को अभी तक दवा प्रतिरोधक एम डीआर टीबी के लिए पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता हैै।