Loading...

18 वर्षीय युवक पर तेज़धार हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

PARUL 11 Oct 2023 Edited 11 Oct 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना सदर के तहत आने वाले सुनेहरा गांव में एक 18 वर्षीय युवक पर तेज़धार हथियार से हमला किया गया है। युवक पर करीब चार लोगों ने हमला किया है। हमले में युवक घायल हुआ है।

घायल की पहचान 18 वर्षीय निरंजन सिंह, निवासी गांव सुनेहरा, जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान गौरव, निवासी जलग्रां तहसील और जिला ऊना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, निरंजन अपने घर पर ही था कि किसी ने उसे फ़ोन कर कहा कि पेखूबेला आ जाओ। लेकिन वह नहीं गया। जिसके बाद थोड़ी देर में गौरव सफेद रंग की गाड़ी में अपने चार दोस्तों के साथ आया और निरंजन को घर के नीचे बुलाया।

जब वह घर के नीचे गया तो फोन करने वाले युवक ने उस पर तलवार के साथ हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं टांग में चोट आई। जिसके बाद निरंजन ने आरोपी गौरव सहित अन्य चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव सहित अन्य चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।