19 दिसंबर को जिला के इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/चंबा
सहायक अभियंता ई. अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत मंडल चंबा नंबर-2 के खजियार फीडर के अधीन आने वाली 11 केवी एचटी लाइनों की मरम्मत एवं रखरखाव हेतु विद्युत आपूर्ति 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मरम्मत व रखरखाव के दौरान खजियार फीडर 11 के. वी. के अंतर्गत आने वाले स्थान साच, खजियार, गेट, मानकोट, भोंइं, मियाडीगला, बसोधन, मंगला, टपूण, बाड़ी, करुईगला, रठियार, बेधन, बकतपुर, द्रमण, सरोड़ी आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मरम्मत का कार्य मौसम की परिस्थिति पर निर्भर करेगा।