Loading...

19 वर्षीय युवक को चरस की खेप सहित किया गिरफ्तार

By PARUL Published: 15 Dec 2023, 4:56 PM | Updated: 15 Dec 2023, 4:56 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को 750 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान छलविंद्र (19) पुत्र दुले राम निवासी कसलादी कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतलीकूहल के बनौण मोड़ के पास पुलिस ने एक युवक को जांच के लिए रोका।

इस दौरान युवक पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का सही तरीके से जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलसि ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से 750 ग्राम बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस की खेप कहां से लाई और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी।