मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाका मामले में गुजरात एटीएस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं। गुजरात एटीएस ने बताया कि उसने 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अबू बकर, यूसुफ भक्त, शोएब बाबा और सैय्यद कुरैशी के रूप में हुई है।
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि चारों आतंकियों को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास सरदार नगर इलाके से दबोचा गया है। जांच एजेंसी ने इनके पास फर्जी पासपोर्ट जब्त किए हैं। चारों आतंकी फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने की फिराक में थे। मुंबई बम धमाकों के बाद यह चारों ही फरार हो गए थे तथा देश के बाहर स्थाई हो गए थे, लेकिन इनका फिर से गुजरात में आने की घटना ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
यह चारों आतंकी मुंबई के एक तस्कर के लिए भी काम कर चुके हैं। उसके कहने पर ही 1993 में बम धमाका कांड में दाऊद इब्राहिम की मदद भी की थी। मुंबई में अर्जुन गैंग के नाम से यह धमकी देते थे। बम धमाकों के बाद इनमें से 3 लोगों ने 1995 में भारत छोड़ दिया था। अहमदाबाद में इनके आने तथा यहां पर किन-किन लोगों से मिले हैं एटीएस इसकी जांच कर रही है। एटीएस ने मुंबई पुलिस को चारों आतंकियों की धरपकड़ के बारे में सूचित कर दिया है बम धमाका प्रकरण में मुंबई पुलिस को हिरासत में लेकर पूछताछ कर न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





