HNN / नाहन
जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल के तहत आने वाले सलानी-कटोला में 2 दिन से लापता चल रहे बुजुर्ग का जंगल से शव बरामद हुआ है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षीय श्याम लाल शर्मा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शुक्रवार दोपहर से घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा बुजुर्ग की हर जगह तलाश की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद परिजनों ने थक हार कर काला अंब में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। देर रात बुजुर्ग का शव साथ लगते जंगल में पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जंगल के आसपास छानबीन की। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि बुजुर्ग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, इससे पहले भी वह कई बार घर से अचानक बिना बताए कहीं चले जाते थे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





