2 बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

By Ankita Published: 21 Aug 2023, 10:18 AM | Updated: 21 Aug 2023, 10:18 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के भैरा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां 2 बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई है। वहीँ दूसरा युवक जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बंटी पुत्र सुखदेव निवासी फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है।

जबकि शिवा पुत्र राजू उम्र 18 साल घायल हो गया। घायल युवक शिवा को सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, माता चिंतपूर्णी में आयोजित सावन नवरात्र मेले में हिस्सा लेने के बाद पंजाब के फिरोजपुर से आए श्रद्धालु पीरनिगाह माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान भैरा के समीप एक कार को ओवरटेक करते हुए इनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई।

हादसे में दोनों श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़े, जिसमें बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक शिवा को सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया है। डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।

Tags: