Loading...

23 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से हुई मौत

PARUL • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल झंडूता में 23 वर्षीय झारखंड निवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय केश चौधरी निवासी गांव सोने हारा थाना डडई करके तहसील डंडई जिला गढ़वा झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, केश चौधरी ग्राम पंचायत मलांगण में स्टोन क्रशर में काम करता था। जिस दौरान बीते कल उसे अचानक करंट लग गया। जिसके बाद उसके साथ काम कर रहे मजदूर उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गए।

लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस की टीम भी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।