Loading...

23 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, रोजगार के लिए आई थी शिमला

PRIYANKA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में एक 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। युवती की पहचान 23 वर्षीय ज्योति पुत्री राजकुमार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ज्योति 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए अपनी सहेली के साथ शिमला आई थी।

वह यहां 5 महीने से एक ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। उसकी सहेली ने पुलिस को बताया कि जब उसने ज्योति को शाम फोन किया तो उसका फोन बंद आया। इसी बीच जब वह ज्योति के कमरे में गई और अंदर देखा तो वह कुंडी से लटकी हुई थी। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव और उसके मोबाइल को कब्जे में लिया। उधर, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद की आगामी तफ्तीश की जाएगी।