Loading...

25 और 27 मार्च को घुमारवीं व बिलासपुर में होंगे कैंपस इंटरव्यू, योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 20 Mar 2026 Edited 20 Mar 1 min read

Himachalnow / बिलासपुर

शिवम ट्रेडर्स घुमारवीं द्वारा आईटीआई/बहुतकनीकी पास इलेक्ट्रीशियन के 25 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए घुमारवीं और बिलासपुर में निर्धारित तिथियों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

बिलासपुर

घुमारवीं और बिलासपुर में आयोजित होंगे इंटरव्यू

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 25 मार्च को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं तथा 27 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर इसमें भाग ले सकते हैं।

केवल पुरुष उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल योग्य पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा और उन्हें बिलासपुर, घुमारवीं, भराडी, कलोल, कंदरौर, बरठीं, तलाई तथा झंडूता क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा।

पंजीकरण और दस्तावेजों की जानकारी

जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: