Loading...

26 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के परवाणू के टकसाल क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय धर्मवीर पुत्र गोपाल निवासी गांव पुरला डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक अपने कमरे में था। इस दौरान अचानक ही उसने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब किसी ने युवक का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। खबर की पुष्टि  डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है।