लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक चल रहे विशेष पुनरीक्षण का लाभ उठाएं- डीसी

Ankita | 17 नवंबर 2023 at 5:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर 2023 तक आयोजित विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रेक्षकों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के सन्दर्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान मतदाता सूची प्रेक्षक, प्राप्त हो रहे दावे व आक्षेपों के निपटारे की गुणवता, मतदाता सूचियों में लिंग अनुपात, जनसंख्या अनुपात व आयु वर्गवार पंजीकरण में अन्तर को कम करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रेक्षण किया जायेगा तथा पाई गई विसंगतियों के निवारण हेतु निर्देशित किया जायेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्रेक्षक 3 बार क्षेत्रीय दौरे करेंगे व पहले दौरे में विद्यमान सांसदों, विधायकों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। प्रत्येक दौरे के पश्चात मतदाता सूची प्रेक्षक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आयोग को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।

राजनैतिक दल अथवा सर्वसाधरण को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के सन्दर्भ में यदि कोई विषय प्रस्तुत करना हो तो वे मतदाता सूची प्रेक्षक, मंडलायुक्त शिमला , मतदाता सूची प्रेक्षक शिमला मंडल से दूरभाष नम्बर 94180-39998 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी समुमित खिमट ने समस्त राजनैतिक दलों व सर्वसाधरण से इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का लाभ उठाने हेतु सभी पात्र नागरिकों को 19 दिसम्बर 2023 से पहले अपने नाम सम्बधित मतदाता सूची में सम्मलित करवाने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया है ताकि ये देश के लोकतन्त्र को सुदृढ बनाने में अपनी भागेदारी निभा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]