27 फरवरी से 3 मार्च तक रिकांग पिओ व पूह में HPSEBL की एसएपी सेवाएं रहेंगी बंद
27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक किन्नौर जिले के रिकांग पिओ और पूह क्षेत्र में HPSEBL की एसएपी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। सॉफ्टवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन कार्य के चलते वेबसाइट, उपभोक्ता पोर्टल और मोबाइल एप सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
रिकांग पिओ/पूह
सॉफ्टवेयर अपग्रेड के चलते सेवाएं बाधित
अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नौर जिला के विद्युत उपमंडल एचपीएसईबीएल के डाटा सेंटर में सॉफ्टवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसी कारण 27 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक एसएपी (SAP) सेवाएं पूर्णतः बंद रहेंगी।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित
इस अवधि के दौरान एचपीएसईबीएल की आधिकारिक वेबसाइट, उपभोक्ता पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन, बिल संग्रह प्रणाली तथा डाटा सेंटर से संचालित अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
उपभोक्ताओं से पूर्व योजना बनाने की अपील
विद्युत उपमंडल रिकांग पिओ एवं पूह के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं और आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्यों की योजना पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।