किन्नौर जिला से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर होगी भर्ती, कैंपस इंटरव्यू तय
जिला किन्नौर के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर सामने आया है। औरो वीविंग मिल्स (वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड) द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
किन्नौर/रिकांगपिओ
जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि औरो वीविंग मिल्स, साई रोड बद्दी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा मशीन ऑपरेटर के पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में परिसर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
आईटीआई और 10+2 पास उम्मीदवारों के लिए अवसर
इन पदों में आईटीआई योग्यताधारकों के लिए फिटर के 5 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 2 पद तथा सिलाई तकनीक, कढ़ाई और फैशन डिजाइनिंग के 50 पद शामिल हैं। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए 43 पद निर्धारित किए गए हैं।
वेतन और अन्य सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
29 जनवरी को होंगे कैंपस इंटरव्यू
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को 29 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूमे सहित उपस्थित होना होगा।
ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 88947-19920 या दूरभाष नंबर 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।