Loading...

29 वर्षीय विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 30 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत छपरोह की 29 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सोनिया शर्मा पत्नी तिलक राज निवासी छपरोह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोनिया शर्मा ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। बिगड़ती तबीयत देख परिजन महिला को स्वास्थ्य केंद्र थानाकला ले गए, जहां पर गंभीर हालत के चलते महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।

जहां पर उपचार के दौरान सोनिया शर्मा की मौत हो गई। महिला अपने पीछे एक तीन वर्षीय लड़की को छोड़ गई है। डीएसपी ऊना अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।