3 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने और मारपीट के आरोप में 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में 4 युवकों द्वारा लॉ यूनिवर्सिटी की 3 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात शिमला के घंडल क्षेत्र में लॉ यूनिवर्सिटी की तीन छात्राएं अपनी एक सहेली को घर छोड़ने के लिए निकली थी।
इसी दौरान रास्ते में उन्हें शिमला के टुटू और ढांडा क्षेत्र के चार युवक मिले जोकि गाड़ी (HP 63B-9201) में सवार थे। इन चारों युवकों ने तीनों छात्राओं के साथ पहले अश्लील हरकतें करनी शुरू की और जब तीनों छात्राओं ने उनका विरोध किया तो चारों आरोपी तैश में आ गए और उनसे मारपीट करने लगे।
जिसके बाद तीनों छात्राएं अपनी जान बचाकर भागी और पुलिस थाना बालूगंज में चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें हिरासत में लिया। एएसआई धामी राजेश पॉल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
