Loading...

3 मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, करोड़ों की संपत्ति…

PRIYANKA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के अंतर्गत आते बाजार मंडावग के समीप बने एक तीन मंजिला मकान में आधी रात को आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। जब आसपास रहने वाले लोगों ने आग को आगे बढ़ता देखा तो अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।

अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आग को आगे फैलने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार यह तीन मंजिला मकान पूरा लकड़ी से बना हुआ था। यहां कुछ वर्षों तक निजी स्कूल भी संचालित होता था लेकिन कुछ समय पहले ही यहां से निजी स्कूल खाली करवा दिया गया। देर रात अचानक मकान में चिंगारी सुलग गई और देखते ही देखते पूरा घर राख के ढेर में तब्दील हो गया।

आग को आगे बढ़ता देख आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और उनके मकानों पर संकट के बादल मंडराने लगे। लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास की करोड़ों की संपत्ति को बचा लिया। घर में आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल पाया है।