Loading...

3 महीने तक भक्त नहीं कर पाएंगे बिजली महादेव के दर्शन, बंद हुए कपाट

PRIYANKA THAKUR • 17 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

बिजली महादेव के दर्शनों को अब भक्तों को 3 महीने का इंतजार करना होगा। जी हां, शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद देव विधि के अनुसार बिजली महादेव मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। अब शिवरात्रि पर्व के बाद ही मंदिर के कपाट पूजा अर्चना के बाद खोल दिए जाएंगे।

बता दे कि पौष संक्रांति के चलते जिला कुल्लू के सैकड़ों देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर जाते हैं। ऐसे में बिजली महादेव भी तीन माह तक स्वर्ग प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और कोई भी अनुष्ठान मंदिर में आयोजित नहीं होंगे। मंदिर के कपाट 14 मार्च को पुन: खोल दिए जाएंगे।

मगर तीन माह के बीच शिवरात्रि पर्व पर दो दिन विशेष तौर पर भोले नाथ दर्शन भक्तों को देंगे। उधर, बिजली महादेव के कारदार ने बताया कि तीन माह के दौरान बिजली महादेव मंदिर में कोई शुभ कार्य नहीं होंगे और न ही पूजा-अर्चना होगी।