लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

30 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, चंडीगढ़ ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

बस स्टैंड ऊना के निकट एक होटल में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय युवती शिमला जिले के रामपुर बुशहर की रहने वाली थी और बद्दी के एक उद्योग में नौकरी करती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ऊना जिला के हरोली के एक सीमांत गांव के निवासी युवक से युवती को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्यार हो गया।

युवक काम के सिलसिले में विदेश गया था। इन दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। युवक विदेश से छुट्टी लेकर घर आया तो उसकी प्रेमिका ऊना के एक होटल में पहुंच गई। उससे मिलने के लिए युवक भी मां सहित आया था। इस बीच शादी के लिए बात न बनी तो युवती ने जहर निगल लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में युवती की मौत हो गई। ऊना के एएसपी प्रवीन धीमान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]