33.67 ग्राम चिट्टा बरामद, टैक्सी में सवार युवक गिरफ्तार
HNN/ शिमला
शिमला के तारा हॉल में पुलिस ने 33.67 ग्राम चिट्टा बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने टैक्सी सवार एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम तारा हॉल में गश्त पर थी।
इसी दौरान टैक्सी (एचपी 1ए-6958) को जांच के लिए रुकवाया गया जिसमें सवार युवक की गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। लिहाजा शक के आधार पर उक्त युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 33.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।