35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

By Ankita Published: 16 Jun 2023, 4:17 PM | Updated: 16 Jun 2023, 4:17 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला की मछली वाली कोठी के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक व्यक्ति की शिनाख्त 35 वर्षीय गर्भ सिंह निवासी लकदाह चंबा के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गर्भ सिंह सुबह के समय रोजाना मॉर्निंग वॉक को जाता था। वीरवार को भी वह 6 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक को गया। इस दौरान जब 7 बजे के करीब उसकी पत्नी निशा मैन विल्ला के पास गई।

उसने देखा कि गर्भ सिंह ने उसके दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। मृतक शिमला में एक होटल में केयर टेकर का काम करता था। उसके 2 बेटे हैं और उसके 2 भाई भी एक होटल में काम करते हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।