37 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
HNN/सोलन
जिला सोलन में 37 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उमा निवासी गांव मनसार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सलोगड़ा पंचायत के उपप्रधान ने पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना दी कि गांव मनसार में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।