Loading...

42 वर्षीय व्यक्ति की छत से पांव फिसलकर गिरने से हुई मौत

PARUL • 7 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा के मुख्यालय के समीप सरू क्षेत्र में एक व्यक्ति की दोमंजिला मकान की छत से पांव फिसलकर गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र किरपू राम निवासी गांव धनेई डाकघर सरू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार मंगलवार की शाम को शटरिंग का काम कर रहा था। जिस दौरान उसका पांव फिसला और वह अनियंत्रित होकर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। दोमंजिला मकान से नीचे गिरने के कारण उसे गहरी चोटें आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

उसके साथ काम कर रहे लोगों द्वारा उसे तुरंत ही उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा मुकेश कुमार को मृत घोषित किया गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सुचना मिली पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसपी अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई।