Loading...

43 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

PARUL • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में भराड़ी क्षेत्र के बणी पंतेहड़ा में 43 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका की पहचान संतोष कुमारी (43) निवासी गांव बणी डाकघर पंतेहड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बहन के बीमार होने की सूचना मिली। बहन को बलद्वाड़ा अस्पताल से हमीरपुर अस्पताल रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही बहन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, तो छोटा भाई उसे भोरंज अस्पताल ही ले गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। क्योंकि बहन ससुराल में अकेली रहती थी। पति और परिवार का उसके साथ व्यवहार ठीक नहीं था। पुलिस ने मृतका के भाई संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।