Loading...

44 वर्षीय व्यक्ति को चरस की बड़ी खेप सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 17 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुतंर की टीम ने 44 वर्षीय व्यक्ति को 1 किलो 16 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बुद्धि सिंह (44) निवासी मरघन डाकघर भल्याणी तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भुतंर की टीम रुआडू रोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति जांच के लिए रोका। जिस दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 1 किलो 16 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।