45 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना के थाना बंगाणा के अंतर्गत मकरैड में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालांकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय गुरमेल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मकरैड के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने अचानक ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबियत काफी बिगड़ गई। तबियत ज्यादा बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
खबर की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।