लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

45 वर्षीय होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत

PARUL | 1 नवंबर 2023 at 6:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के पुलिस थाना कोट कहलूर में तैनात 45 वर्षीय होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र देवराज निवासी गांव धेलत डाकघर लैहड़ी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार दो दिन से बीमार चल रहे थे। इसी दौरान वह पुलिस थाना कोट कहलूर में सेवाएं दे रहे थे कि अचानक बीमार हो गए। जब उनकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्हें इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]