HNN/मंडी
जिला मंडी के सिराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझोठी में एक 47 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 47 वर्षीय लीलमा देवी पत्नी किशन चंद निवासी चकड्डू तहसील गोहर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, लीलमा देवी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। जिसके चलते उसका इलाज मेडिकल काॅलेज नेरचौक से चला हुआ था। इसी दौरान उसने घर के पास खेतों में जाकर बान के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद प्रधान मझोठी नेकराम द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज किया।
एसएचओ लाल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि महिला से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महिला ने क्यों जान दी, इसके बारे में जांच की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





