Loading...

470 ग्राम चरस सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

SAPNA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में पुलिस ने नशे की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऋषि कुमार (40) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव कड़वाडी, डाकघर कमलेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम बंजार थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र फागू पुल के पास नाकाबंदी पर थी।

इस दौरान सामने से आ रहे एक व्यक्ति की पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से चरस बरामद हुई जोकि 470 ग्राम पाई गई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।