56 एसोसिएट प्रोफैसर को 5 साल बाद मिला प्रमोशन का तोहफा, बने काॅलेज प्रिंसीपल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 56 एसोसिएट प्रोफैसर को काॅलेज प्रिंसीपल के पद पर प्रमोशन दी है। 5 वर्ष बाद काॅलेज में शिक्षकों को यह प्रमोशन मिली है। इससे पहले वर्ष 2018 में काॅलेज प्रिंसीपल बनाए गए थे। प्रदेश सरकार ने इस दौरान इन्हें रैगुलर प्रमोशन दी है।
इसके साथ ही पिछले दिनों काॅलेज में प्लेसमैंट के तहत लगाए गए प्रिंसीपल को भी रैगुलर कर दिया गया है। ऐसे में इस बार काॅलेज में 76 रैगुलर प्रिंसीपल लगाए गए हैं। बीते 5 वर्षों से काॅलेज में कार्यवाहक प्रिंसीपल कार्य कर रहे थे। बुधवार को शिक्षा सचिव की ओर से कालेज प्रिंसीपल के प्रमोशन ऑर्डर जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार रमेश चंद को प्रिंसिपल पद पर प्रमोट करके धर्मपुर कॉलेज जिला मंडी, बीएस राठौर को हरोली ऊना, युवराज सिंह को रिड़कमार कांगड़ा, चंदन भारद्वाज को डाडासीबा कांगड़ा, प्रेमराज भारद्वाज को संगडाह सिरमौर, वैभव कुमार शुक्ला को पांवटा साहिब सिरमौर और अंजली चौहान को चौपाल कॉलेज जिला शिमला में तैनात किया गया है।
इसी तरह राजेश धरौटा को कुमारसैन कॉलेज जिला शिमला, राजेंद्र वर्मा को राजगढ़ सिरमौर, रुचि रमेश को दाडलाघाट सोलन, दिनेश कुमार शर्मा को जवाली कांगड़ा, भूपिंद्र सिंह ठाकुर को सीमा रोहड़ू, अनिता ठाकुर को सरांहा सिरमौर, पंकज को रामपुर शिमला, भारती भागड़ा को संजौली शिमला, ध्रुवपाल सिंह को जुखाला बिलासपुर, हरबंस लाल शर्मा को नेरवा शिमला, सुजीत कुमार को देहरी कांगड़ा, मीनाक्षी को शाहपुर कांगड़ा, सिमरन को रामशहर सोलन तैनात किया गया है।
गोपाल कृष्ण संघईक को ओएसडी शिक्षा निदेशालय शिमला, सुभाष काप्टा को रिकांग पिओ किन्नौर, गोपाल कृष्ण चौहान को आरकेएमवी शिमला, दर्शन कुमार को अंब उना, अनिता शर्मा को आनी कुल्लू, जसवंत सिंह को संधोल मंडी, उपेंद्र शर्मा को शिवनगर कांगड़ा, अंजोरी शर्मा को बीतान ऊना तैनात किया गया है।
पूनम शर्मा को कोटली मंडी, सपना पंडित को नालागढ़ सोलन, रीता शर्मा को घंडलवीं बिलासपुर, प्रेम प्रकाश चौहान को सरस्वती नगर शिमला, राजिंद्र कमार कश्यप को धर्मपुर सोलन, नीरज शर्मा को बरोह कांगड़ा, राजेश त्रिहान को जीसी कफोटा सिरमौर, रामलाल शर्मा को सुन्नी शिमला, ललिता रावत को टिक्कर शिमला, पूर्ण चंद बासा को गोहर में प्रिंसिपल के पद पर तैनात किया गया है।
