58 वर्षीय व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत

By PARUL Published: 22 Apr 2024, 1:29 PM | Updated: 22 Apr 2024, 1:29 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में सुल्तानपुर वार्ड के माई का बाग मोहल्ले में 58 वर्षीय व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वरीय नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वरीय नाथ अपने घर में ही था। रात के समय जब वह शौचालय की तरफ जा रहा था तो अचानक उसका पैर फिसला और वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल काॅलेज चम्बा ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की फोटोग्राफी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।