Loading...

63 वर्षीय महिला को सांप ने काटा, मौत

Ankita • 19 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के तहत छतैहड़ में एक वृद्ध महिला को सांप ने काट लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान 63 वर्षीय रचना देवी पत्नी पुरुषोत्तम निवासी छतैहड, तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रचना घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे अचानक ही एक सांप ने काट लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर महिला की मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।