Loading...

विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से कुटलैहड़ के भलोह गांव को बड़ी सौगात, 63 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित, कम वोल्टेज की समस्या से मिली स्थायी राहत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 46 Mins Ago • 1 Min Read

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भलोह में 63 केवी क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है। विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से हुए इस कार्य के बाद गांव में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और स्थिर हुई है, जिससे ग्रामीणों, किसानों और छोटे व्यवसायियों को राहत मिली है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भलोह के लोगों को लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या से आखिरकार राहत मिल गई है। विधायक विवेक शर्मा के विशेष प्रयासों से गांव में 63 केवी क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु और स्थिर हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कम वोल्टेज के कारण घरों में बिजली के उपकरण ठीक ढंग से नहीं चल पाते थे। गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती थी, जबकि किसानों और छोटे व्यवसायियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता था। कई बार संबंधित विभाग के समक्ष समस्या उठाने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा था।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और प्राथमिकता के आधार पर गांव में 63 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने की पहल की। ट्रांसफार्मर के चालू होने के साथ ही गांव में बिजली की आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार आया है और कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की समस्या को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसका लाभ अब पूरे गांव को मिल रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि विधायक भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक विवेक शर्मा और विद्युत विभाग का धन्यवाद किया तथा इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।