Loading...

66 केवी सब-स्टेशन में करंट लगने से झुलसा सहायक लाइनमैन

PARUL • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के तहत आने वाले रोहड़ू में 66 केवी सब-स्टेशन में एक सहायक लाइनमैन बिजली का करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद सहायक लाइनमैन भगत सिंह को उपचार के लिए तुरंत ही सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया।

जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शिमला रेफर किया गया। लेकिन वहां से भी उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। फिलहाल पीजीआई में उनका उपचार चल रहा है।

वहीं तकनीकी कर्मचारी संघ रोहड़ू के मुख्य सलाहकार सुरेंद्र कुल्ला ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से मांग की है कि करंट लगने से झुलसे सहायक लाइनमैन भगत सिंह को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और उसकी देखभाल के लिए बोर्ड से किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।