68 वर्षीय महिला की करंट लगने से हुई मौत

By PARUL Published: 17 Sep 2023, 10:39 AM | Updated: 17 Sep 2023, 10:39 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल में आने वाले मंगूवाल गांव दर्दनाक हादसा पेश आया है। मंगूवाल गांव की एक 68 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान 68 वर्षीय अवतार कौर पत्नी नरेंद्र के रूप में हुई है। तो वहीं अवतार कौर के पति भी करंट लगने से अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका अवतार कौर बिजली की मशीन से घास काट रही थी। जब काफी देर हो जाने के बाद भी वह नहीं लौटी तो उसका पति उसे देखने के लिए पशुशाला में गया। वहां उसने देखा की अवतार कौर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी उसको देखते ही वह उसे उठाने लगा तो उसे भी करंट लग गया।

गनीमत रही कि जैसी ही नरेंद्र को करंट लगा उस समय बिजली चली गई और वह बच गया। जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए और उन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत को घोषित कर दिया। हालांकि नरेंद्र अभी भी अस्पताल में भर्ती है। मामले की पुष्टि अधिवक्ता विजय कुमार ने की।