HNN/ कुल्लू
विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चली। इस 13 दिवसीय यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। बता दें कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक 7 हज़ार से अधिक श्रद्धालु महादेव यात्रा पर गए थे। इनमें हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल है।
श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि श्रीखंड महादेव यात्रा में 24 जुलाई शाम तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल और झारखंड के 7,031 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई शाम 4:00 बजे के बाद पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को आज सुबह यात्रा के लिए रवाना किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत भी हो चुकी है। हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां स्वास्थ्य चेकअप, रेस्क्यू टीम के अलावा सभी इमरजेंसी सुविधाएं मुहैया करवाई गई थी। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष दल का गठन भी किया गया था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





