लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL | 26 नवंबर 2023 at 7:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उप तहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत हटवाड़ के देहरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बता दें कि पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय दलजीत निवासी देहरा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम दलजीत की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिस दौरान उन्हें मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें पड़ोसियों पर उसे परेशान करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि जमीन विवाद को लेकर उसके पड़ोसी उसे मानसिक तौर पर परेशान करते हैं। जिससे तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामले की पुष्टि भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]