लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

8 जनवरी से सरकार होगी अब गांव के द्वार- हर्षवर्धन चौहान

PARUL | 4 जनवरी 2024 at 11:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्यमंत्री 6 जनवरी को नाहन चौगान से जनता को देंगे 216 करोड़ की सौगात- सोलंकी

HNN/नाहन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 जनवरी को प्रदेश के लोगों के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू करेंगे। 8 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक, मंत्री, पंचायती राज के चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता को प्रदेश सरकार के 1 वर्ष की योजनाओं से अवगत करवाएंगे। यह उद्गार नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नाहन के चौगान मैदान में 6 जनवरी को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी जनसभा में अगस्त माह में आपदा पीड़ितों के लिए राहत राशि के चेक भी वितरित किए जाएंगे। इसके साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए 216 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात भी जनता को देंगे। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 8 जनवरी से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में गांव में लोगों की समस्या का समाधान करेंगे।

हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय लोगों को दी गई गारंटियो को पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा। अभी तक प्रदेश सरकार ने 1.35 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की सुविधा प्रदान की है। लाहौल-स्पीति जिला से महिलाओं को 1500 रूपए देने की शुरुआत कर दी गई है। इसके साथ युवाओं को रोजगार देने के लिए सोलर पावर प्लांट की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें 100, 200, 300, 400 और 500 किलो वाट के प्लांट युवाओं की स्वीकृत किए जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने 1 साल में 20 हजार विभिन्न पदों के लिए कैबिनेट से नौकरियां स्वीकृत की है। इसमें से 10 हजार से अधिक नौकरियों पर युवा लग चुके हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के संबंध में वह 28 दिसंबर को केंद्रीय जनजाति मंत्री से मिले तथा 30 दिसंबर शाम को केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद 24 घंटे के भीतर एक जनवरी को कांग्रेस सरकार ने इस एक्ट को लागू कर दिया। जबकि भाजपा हाटी मुद्दे पर राजनीति करती रही।

लोकसभा में 8 महीने पहले बिल पारित हुआ, जबकि राज्यसभा में 8 महीने तक भाजपा ने रोक के रखा। वहीं हिमाचल सरकार ने जब इस संशोधन की कमियों के बारे में केंद्र से स्पष्टीकरण की मांग की। तो भाजपा के द्वारा कांग्रेस सरकार पर टिप्पणी की गई। जो की उन्हें शोभा नहीं देता है। हर्षवर्धन चौहान ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया। इस दौरान हर्षवर्धन चौहान के साथ नाहन के विधायक अजय सोलंकी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर और नरेंद्र तोमर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]