लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

97 नवीन योजनाओं के द्वारा जन-जन को लाभान्वित करने का सफल प्रयास-डॉ. सैजल

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में जन कल्याण को समर्पित 97 नवीन योजनाएं आरम्भ कर जन-जन को लाभान्वित करने का सफल प्रयास किया है। डॉ. सैजल सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घणागुघाट में आयोजित स्थानीय मेले के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने इससे पूर्व घणागुघाट में लगभग 02 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की अधारशिला रखी। यहां चिकित्सकों के लिए आवासीय व्यवस्था भी होगी।

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए स्थानीय निवासी कांशी राम ठाकुर ने भूमि दान की है। उन्होंने स्थानीय निवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि आने वाला समय सभी के लिए सुख एवं समृद्धिदायक तथा स्वास्थ्यवर्द्धक रहेगा। उन्होंने भूमि दान करने के लिए कांशी राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य मन्त्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गत साढे़ चार वर्षों में आरम्भ की गई 97 योजनाएं गांव-गांव तक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना मिली है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने पंचायत सचिव, खण्ड विकास अधिकारी अथवा उपमण्डलाधिकारी कार्यालय से विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता अनुसार इनका लाभ उठाएं। डॉ. सैजल ने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 4.25 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं तथा 1.22 लाख लाभार्थियों के निःशुल्क उपचार पर लगभग 149 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 5.13 लाख परिवार पंजीकृत हैं तथा अभी तक 2.29 लाख लाभार्थियों के उपचार पर लगभग 208 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं मज़बूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राज्य में वर्तमान प्रदेश सरकार के समय में 1750 से अधिक चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने क्षेत्र में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, यहां फर्नीचर के लिए 02 लाख रुपए तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अतिरिक्त भवन एवं चारदीवारी के निर्माण के लिए 07.50 लाख रुपए उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी एच्छिक निधि से 11,000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]