आग की भेंट चढ़ा लकड़ी से बना मकान, आभूषणों सहित नकदी जलकर राख

House-made-of-wood-burnt-to.jpg

HNN/ शिमला

शिमला जिले के ठियोग में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया है जिससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान हुआ है। आगजनी की इस घटना में घर के अंदर रखें सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी जलकर राख हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी रात को ठियोग सरोग निवासी श्यामलाल के 1 मंजिला मकान में अचानक आग लग गई।

मकान में आग लगती देख परिवार के सदस्य भी बाहर निकल आए और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया।

जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पाती तब तक लकड़ी से बना मकान जलकर राख हो चुका था। प्रथम दृष्टया से मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।