जिला के विभिन्न आश्रमों में 175 निराश्रित होंगे लाभांवित, परोसी जाएगी खिचड़ी और…

175 destitute will be benefited in various ashrams of the district, Khichdi will be served and...

HNN / मंडी

जिला मंडी में 175 निराश्रित बच्चों, वृद्धजनों, दिव्यांगों के लिए विभिन्न आश्रमों में लोहड़ी तथा मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से उत्सव अनुदान भी जारी कर दिया गया है। बता दे कि आज विशेष गृहो में रह रहे आवासियों, वृद्ध आश्रम, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन में सांय को लोहडी अग्नि का आयोजन प्रबन्ध करने तथा आवसियों को मूंगफली, रेवडी, गजक, तिल के लडडू, तिल चक्कली वितरित की जाएगी।

मकर संक्रान्ति के अवसर पर कल आवासियों को खिचडी, घी व दहीं के साथ खाने की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी देते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिला के वृद्धाश्रम भगरोटू में 14 वृद्धजन, वृद्धआश्रम सुंदरनगर में 21 वृद्धजन, सुंदरनगर में विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान में 118 निराश्रितों, चक्कर हाफ वे होम में 22 निराश्रितों के लिए लोहड़ी तथा माघी पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

इस के लिए सरकार की ओर से उपरोक्त संस्थानों को प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से पांच सौ-पांच सौ की राशि भी उत्सव अनुदान के तौर पर जारी कर दी गई है। मंडी जिला के लिए 87500 रूपये उत्सव अनुदान के तौर पर संस्थानों को जारी किए गए हैं।