HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की चोटियां एक बार फिर से बर्फ से लकदक हो चुकी है। शिमला समेत प्रदेश की तमाम ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। ताजा हिमपात से सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है साथ ही बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए हैं।
प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के साथ ही लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, सिरमौर और किन्नौर में बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जबकि 487 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं।
वही ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी पर्यटकों सहित आम लोगों से संभल कर आवाजाही करने की अपील की गई है।

