HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है जबकि उसका पति बुरी तरह से जख्मी हुआ है। हादसा सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में गैस प्लांट के पास पेश आया है। सुनील कुमार पुत्र चंद्रसेन निवासी अनवरपुर डाकघर व थाना वानियाखेडां तहसील चंदोसी जिला संभल उत्तरप्रदेश अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ बाइक पर जा रहा था।
इसी दौरान जैसे ही वह मेन रोड बद्दी-बरोटीवाला पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस दौरान पिंकी देवी के ऊपर से ट्रक का टायर गुजर गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मृत्यु हुई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज कर लिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group