Loading...

ऊना में महिला से छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज, आरोपी पर केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Feb 2026 • 1 Min Read

सदर ऊना थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

फोन कॉल और रास्ता रोकने के आरोप

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 9 ऊना निवासी विक्रम पुत्र विशन दास उसे लंबे समय से फोन कर परेशान कर रहा था। आरोप है कि आरोपी रास्ता रोककर अभद्र टिप्पणियां करता था और महिला व उसकी बेटी को धमकियां देता था।

मानसिक उत्पीड़न की शिकायत

पीड़िता के अनुसार आरोपी की हरकतों से परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई

इसी दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन व्यक्तियों के चालान काटे। कुल 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से कानून का पालन करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।