लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पानी के टैंक से बरामद हुआ व्यक्ति का शव

SAPNA THAKUR | 18 जनवरी 2023 at 3:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी में एक व्यक्ति का शव पानी के टैंक से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियून के मजडवार गांव निवासी 52 वर्षीय डीके राम पुत्र केशव राम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस थाना जंजैहली ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामला मंडी स्थित सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियून का है। यहाँ डीके राम खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था लेकिन देर तक भी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन व्यक्ति की तलाश के लिए गए तो इस दौरान उसका शव खेत के पास बने पानी के टैंक में मिला। हालाँकि व्यक्ति का शव टैंक में कैसे पहुंचा इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]