HNN/ नाहन
मालो वाला पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ग्राम पंचायत प्रधान सुलोचना देवी की अध्यक्षता में उपायुक्त आरके गौतम से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि मालोवाला में आवारा पशु रोजाना ग्रामीणों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुक्सान हो रहा है। आवारा पशु 60 प्रतिशत फसल को तबाह कर चुके है।
ग्रामीणों ने बताया कि चार पशु उन्होंने पकड़कर गौशाला में छोड़े हैं। जबकि 12 पशु अभी शेष है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि 12 बचे पशुओं को गौशाला में भेजने के आदेश दिए जाए। उधर, उपायुक्त आरके गौतम ने इस बाबत जिला पंचायत अधिकारी को लेटरमार्क किया गया है। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में ओम प्रकाश चौहान, अधिवेशन सुलोचना देवी, हेमलता, अंकुर, राजीव, श्रीकांत मौजूद रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group