HNN/ नाहन
धर्मशाला के बाद अब जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में कारागार विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग का दूसरा कार वॉशिंग सेंटर शुरू
किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के कारागार विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक कारागार आनंद प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नाहन जेल के कार वॉश सेंटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कार वाशिंग सेंटर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू किया जा चुका है जो अच्छी आमदनी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कारागार विभाग के माध्यम से केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग का दूसरा कार वॉशिंग सेंटर शुरू किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां पर एक ओर जहां सस्ती दरों में वाहन मालिकों को कार वॉश करने का अवसर मिलेगा तो वहीं जेल में सजायाफ्ता बंदियों की आमदनी में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आरंभ में कारागार के 6 बंदियों को जोड़ा गया है। अतिरिक्त महानिदेशक कारागार आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि कारागार विभाग का प्रयास है कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में जो सजायाफ्ता कैदी है उनको स्वावलंबी बनाया जाए।
इस दिशा में लगातार वेलफेयर के कार्य किए जा रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक कारागार ने कहा कि जो बंदी सजायाफ्ता है उनमें अधिकांश कम पढ़े लिखे व असाक्षर होते हैं। ऐसे में प्रयास किया जाएगा कि कारागार में ई बुक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए। इसमें बंदियों को किताबें पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी तथा वह सुनकर पढ़ाई कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group