Aaj Ka Rashifal / 1 अगस्त 2026 का राशिफल, जानें शनिवार आपके लिए रहेगा लाभदायक या चुनौतीपूर्ण
Aaj Ka Rashifal : शनिवार, 1 अगस्त 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां राहु के साथ उनकी युति से चंद्र-राहु ग्रहण दोष बनेगा। वहीं शोभन योग, वाशि योग, सुनफा योग और आनंदादि योग जैसे शुभ योग भी कई राशियों के लिए लाभदायक रहेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष
आज सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है तथा लंबे समय से अटकी वित्तीय योजनाओं में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। परिवार में किसी शुभ आयोजन का माहौल बन सकता है।
वृषभ
व्यापार विस्तार के लिए दिन अनुकूल है और नया शोरूम या कार्यालय शुरू करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका व्यवहार अधिकारियों और सहकर्मियों को प्रभावित करेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन
शोभन योग के प्रभाव से व्यापार में नई डील या बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में आर्थिक सुखद समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। कानूनी मामलों में समझदारी से निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
कर्क
चंद्र-राहु ग्रहण दोष के कारण आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। व्यापार में धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और कार्यस्थल पर विवादों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों के दौरान विशेष सतर्कता रखें। संयम और धैर्य से कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह
व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, विशेषकर आयात-निर्यात और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। भद्रा काल में नए कार्य शुरू करने से बचें।
कन्या
आज विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएं।
तुला
नई तकनीक और आधुनिक तरीकों को अपनाने से व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
वृश्चिक
ग्रहण दोष के प्रभाव से आज निवेश और बड़े आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल की गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और धैर्यपूर्वक निर्णय लेने से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
धनु
आज इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और कठिन कार्य भी पूरे करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। करियर में सीखने और अनुभव प्राप्त करने पर ध्यान दें।
मकर
आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। व्यापार में नया अनुबंध या महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। निवेश और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
मीन
ग्रहण दोष के प्रभाव से आज खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। व्यापारिक साझेदारी में विवाद से बचें तथा पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। कार्यस्थल पर लिखित संवाद सोच-समझकर करें और अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें।