Loading...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोहमिसरां के छात्र अभिनव मेहता ने प्रदेश और जिला ऊना में चमकाया नाम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 11 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोहमिसरां के छात्र अभिनव मेहता ने दसवीं कक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। अभिनव ने 700 में से 698 अंक लेकर जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश में विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ऊना

उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोहमिसरां के मेधावी छात्र अभिनव मेहता पुत्र श्री महेश कुमार मेहता ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 698 अंक प्राप्त कर 99.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अभिनव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय, क्षेत्र, जिला ऊना तथा पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधीर गौतम ने अभिनव मेहता की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनव ने कड़ी मेहनत अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया उन्होंने कहा कि छात्र यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

अभिनव मेहता की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अभिनव को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं।क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं स्थानीय निवासियों ने अभिनव मेहता और उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Topics: