Loading...

Accident / नाहन के पास स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, दो लोग घायल; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident : नाहन में स्कूटी को पीछे से कार की टक्कर लगने के मामले में पुलिस ने संबंधित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू करते हुए दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच आरंभ कर दी है।

नाहन

पीछे से कार की टक्कर, दो लोग घायल

पुलिस थाना नाहन में 27 जून 2026 को सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रजनीश निवासी गांव काढो च्योग, कमरऊ, जिला सिरमौर ने पुलिस को बताया कि 26 जून को वह अपने दोस्त विवेक कपूर के साथ स्कूटी (HP71A-8973) पर जमटा से नाहन की ओर आ रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के अनुसार, पीछे से आ रही कार (HP18C-6020) के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों स्कूटी सवारों को बाहरी और अंदरूनी चोटें आईं।

जांच जारी

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Topics: